Saturday, April 25, 2015

जीना इसीका नाम है















गाँव के एक बच्चे ने एक संत को पराजित करने का मन बनाया। इसके लिए उसने एक बचकानी योजना तैयार की। उसने एक पक्षी को अपने हाथ में पकड़ा और संत के पास चल पड़ा।
.
उसकी योजना थी कि वह सबके सामने संत से पूछेगा कि पंछी जीवित है या मृत? यदि संत का जवाब ’मृत‘ होगा तो तुरन्त पंछी को उडा़ देगा और यदि संत ने कहा कि पंछी जीवित है, तो चुपचाप पंछी की गर्दन दबा देगा और इस प्रकार संत को गलत सिद्ध कर देगा।
.
जब लड़का संत के पास पहुँचा तो गाँव के तीस-चालीस आदमी संत के पास बैठे थे। लड़के जा कर अहंकार भरे स्वर में कहा-“यदि आप सब कुछ जानते हैं, तो मुझे बताइये कि मेरे हाथ में जो पंछी है, वह मृत है या जीवित?”
.
संत उसका सवाल सुन कर मुस्कराए और धैर्य पूर्वक बोले-“ये पंछी तुम्हारे हाथ में है, इसका वही होगा जो तुम चाहोगे।”
.
संत के जवाब से लड़के को अपनी भूल का अहसास हुआ और उसने कभी  भविष्य मे ऐसा न करने का प्रण लिया।
.
हमारा जीवन भी हमारे हाथ में है व सही-ग़लत का फै़सला भी।
..
ये कहानी आपको क्या दर्शाती है |

.

Thursday, April 23, 2015

एक सोच जो आपकी दुनिया बदले













प्रिय, दोस्त नमस्कार 
मेरा नाम सूरज है
मै  तहदिल से शुक्रगुजार हुँ आप सभी लोगों के लिए की आप चाहते हे की आप बदले आप उन सभी नकारात्मक सोच से सकरात्मक सोच की और जाना चाहते हे जो आपको रोमांचित कर दे। जरा सोचिये क्या होता जो आप चाये और वो आपको मिले ? और सोचिये ये सब आपके पास है वो सभी चीजे जो आप अपने जिंदगी में पाना चाहते है। चाहे आप पाना चाहते है ख़ुशी को, और उन  सभी चीजो  को जो आप बचपन से देखते आये है, तो आप ये सब पाना चाहते है तो सिर्फ चुनाव कीजिये उन चीजो का जो आप अपने जिंदगी में चाहते है। चाहे आप चाहते है दिन भर खुश रहना तो आपको ख़ुशी को चुनना होंगा जैसे  आज मैं दिन भर खुश रहूँगा / रहूंगी। तो आप दिन भर खुश है और निकाल फेंकिए उन सभी विचारो को जो आपको खुश रहने नहीं देते क्या फायदा उन विचारो को जिंदगी में लाने का जो  आप को घुटनसी हो आप मत सोचिये लोग आपके बारे में क्या सोचते है ये मायने नहीं रखता बल्कि मायने ये रखता है की आप अपने बारे में क्या सोचते हो आप सोचते हो आप अच्छे हो तो आप आप वाकई में अच्छे हो, आप चाहते हो सफल हो तो आप सफल हो आप जिस भी सकारात्मक विचार अपनाइये आपको वो चीज रोमांचित कर देंगी जैसे कोई चमत्कार क्या आप चायेंगे इस सफर में मेरा साथ देना। धन्यवाद ! मुझे ख़ुशी है आप ऐसा ही चाहेंगे।  
आपका प्रिय दोस्त
सूरज